
🚨 नकटादाना चौराहे पर बुलडोजर एक्शन, कई दुकानें ध्वस्त

पीलीभीत। नकटादाना चौराहे पर मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। जेसीबी से कई पुरानी दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
बताया गया है कि 12 दुकानदारों को जून महीने में नोटिस दिया गया था। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन से दुकानें खाली करने के लिए करीब छह महीने की मोहलत मांगी थी, लेकिन उनकी मांग स्वीकार नहीं हुई। उनका कहना है कि इन दुकानों से ही उनके परिवारों की आजीविका चलती थी।
वहीं, प्रशासन की ओर से बताया गया है कि नकटादाना क्षेत्र में पीपीपी मॉडल के तहत शॉपिंग कॉम्प्लेक्स प्रस्तावित है, जिसके लिए पुरानी दुकानों को हटाया जा रहा है।
ध्वस्तीकरण के दौरान दुकानदारों की ओर से विरोध और मोहलत की मांग भी सामने आई। कार्रवाई के चलते प्रभावित परिवारों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने की बात कही जा रही है।
📍 पीलीभीत
Source
