पीलीभीत में NSUI से जुड़े कई युवा, कांग्रेस ने किया स्वागत

पीलीभीत। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को एनएसयूआई (NSUI) की बैठक जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस दौरान इलहाम खान, आरिफ खान सहित कई युवाओं ने कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की।
जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया और उनसे छात्र हितों की लड़ाई को मजबूत करने तथा संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में राजेश वर्मा ने कहा कि एनएसयूआई छात्र-छात्राओं के अधिकारों, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। युवाओं का कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रति बढ़ता विश्वास संगठन की ताकत है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई युवाओं की आवाज बनकर उनके हक और अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
इस अवसर पर एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष कमलेश लोधी और बरखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
#Pilibhit #Congress #NSUI #YouthPolitics #StudentPolitics #UttarPradesh #PilibhitNews #कांग्रेस #एनएसयूआई #पीलीभीत_न्यूज़
Source
