{“_id”:”6ad7bc93bb50df03db0f0c49″,”slug”:”brother-charged-with-assault-report-filed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-171504-2026-10-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Pilibhit News: भाई पर मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:40 AM IST

पीलीभीत। मायके रह रही महिला ने अपने भाई पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी दीपमाला ने बताया कि पिछले सात वर्षो से अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि 19 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे उसका भाई ललित वर्मा घर पर आया। मायके में रहने को लेकर विवाद करने लगा। विरोध पर भाई ने उसकी पिटाई कर दी। हाथ में पहने कड़े से सिर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ अमरनाथ वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
