

एसएसपी अनुराग आर्य ने हेड कांस्टेबल वंदना को किया सम्मानित।
– फोटो : पुलिस मीडिया सेल
विस्तार
{“_id”:”6ad88fa748d76eeaed007cf0″,”slug”:”bareilly-head-constable-vandana-won-a-gold-medal-in-arm-wrestling-2026-10-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बरेली: हेड कांस्टेबल वंदना ने आर्म रेसलिंग में जीता स्वर्ण पदक, एसएसपी अनुराग आर्य ने किया सम्मानित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


एसएसपी अनुराग आर्य ने हेड कांस्टेबल वंदना को किया सम्मानित।
– फोटो : पुलिस मीडिया सेल
बरेली पुलिस लाइन में तैनात महिला हेड कांस्टेबल वंदना ने हरियाणा के मधुबन (करनाल) में आयोजित 75वें ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर 2026-27 में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के 65 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
वंदना की इस सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने हर्ष जताकर उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने वंदना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वंदना की उपलब्धि को उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। उनकी इस सफलता से बरेली पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है।