

पुलिस अफसरों ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि ।
– फोटो : पुलिस मीडिया सेल
विस्तार
{“_id”:”6ad8983ab4f5b46fe0026f5b”,”slug”:”tribute-paid-to-martyred-police-personnel-on-police-commemoration-day-in-bareilly-2026-10-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बरेली: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, अफसरों ने अर्पित किए पुष्प चक्र”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


पुलिस अफसरों ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि ।
– फोटो : पुलिस मीडिया सेल
बरेली में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बरेली जोन रमित शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य सहित कई अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए। यह कार्यक्रम पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने कर्तव्य की वेदी पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवानों को याद किया।
पुलिस सेवा को साहस, समर्पण, अनुशासन और जनसेवा की भावना से परिपूर्ण एक संकल्प बताया गया। पुलिसकर्मी अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना करते हैं। राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मी सदैव प्रेरणास्रोत बने रहते हैं। उनका त्याग, शौर्य और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा पुलिस बल की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है।