{“_id”:”6ad86a71485e269eff0c532b”,”slug”:”45-year-old-man-murdered-over-land-dispute-in-bareilly-2026-10-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बरेली में वारदात: 45 साल के दिव्यांग की हत्या, बिस्तर पर मिला शव, संपत्ति विवाद में छोटे भाई पर आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव कुरतरा में मंगलवार रात 45 वर्षीय दिव्यांग दीपचंद्र सक्सेना की हत्या कर दी गई। उन पर चाकू से वार किए गए। परिवार ने दीपचंद्र के छोटे भाई सतीश पर संपत्ति विवाद की वजह से हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह देर तक दीपचंद्र के न उठने पर छोटे भाई सुधीर की पत्नी पूजा चाय लेकर गई। कई आवाज देने के बाद भी जब वह नहीं बोले तो पूजा ने उन्हें कंधा पकड़कर हिलाया। तब पता लगा कि उनकी मौत हो चुकी है। पूजा के चीखने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर सबूत जुटाए। पूजा और मोहल्ले के लोगों ने दीपचंद्र के छोटे भाई सतीश पर हत्या करने का आरोप लगाया है।