{“_id”:”6ad8b2af83520fdeaf0b1116″,”slug”:”maulana-shahabuddin-razvi-targets-akhilesh-yadav-aur-azam-khan-meeting-in-rampur-2026-10-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”‘आजम खां का प्रभाव खत्म’: मौलाना रजवी बोले- सपा के बंधुआ मजदूर नहीं हैं मुसलमान; अखिलेश यादव पर साधा निशाना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रामपुर यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुसलमानों को रिझाने के लिए आजम खां से मिलने रामपुर जेल जा रहे हैं। मौलाना बरेलवी ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने मुसलमानों के बीच सपा के प्रति बढ़ती हुई नाराजगी को दूर करने के लिए ये कदम उठाया है, मगर रामपुर की आवाम कह रही है कि बहुत देर कर दी मेहरबां आते आते।
मौलाना बरेलवी कई महीनों से अखिलेश यादव पर मुस्लिम मुद्दों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री के लिए मुस्लिम चेहरे की मांग और 150 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने की मांग शामिल थी। उन्होंने आजम खां से जेल में न मिलने पर भी जोरदार आपत्ति जताई थी। मौलाना ने कहा कि अखिलेश यादव उनके दबाव में आज़म खां से मिलने को मजबूर हुए हैं।
यह भी पढ़ें- विधान परिषद चुनाव: बरेली में 23 अक्तूबर को होगा मतदान, एसएसपी का पुलिसकर्मियों को संदेश, सतर्कता बरतें
मौलाना बोले- आजम खां का प्रभाव खत्म
मौलाना रजवी ने बताया कि अखिलेश ने रामपुर जेल में 370 दिन बीत चुके होने के बावजूद उनसे मिलने की कोशिश नहीं की। इसी तरह सीतापुर जेल में चार साल से अधिक समय बिताने पर भी वे मिलने नहीं गए। मौलाना बरेलवी के अनुसार, अखिलेश यादव को गलतफहमी है कि आजम खां से मिलने पर सारा मुसलमान सपा को एकतरफा वोट देगा लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मौलाना ने कहा कि आज़म खां लंबे समय से जेल में हैं, जिससे मुस्लिम समाज में उनका प्रभाव खत्म हो गया है। मौलाना बरेलवी ने इसके कई उदाहरण दिए।