{“_id”:”6ad91541f83e42639d056f6d”,”slug”:”elderly-cyclist-dies-after-being-hit-by-a-dcm-truck-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-150492-2026-10-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Farrukhabad News: डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


फोटो-19 जमालुद्दीन सिद्दीकी। फाइल फोटो
– फोटो : 1
मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर तकीपुर के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया।
गांव हरकमपुर निवासी जमालुद्दीन सिद्दीकी उर्फ बड़े (60) पुताई का काम करते थे। वह अधिकांश समय मैनपुरी के बेवर में अपनी पुत्री के पास रहते थे। करीब 15 दिन पूर्व वहां से वह घर आए थे। मंगलवार को क्षेत्र में कहीं पुताई करने के बाद वापस साइकिल से घर जा रहे थे। इसी दौरान डीसीएम ने तकीपुर के पास उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे जमालुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। जमालुद्दीन की एक पुत्री आयशा की शादी छह वर्ष पहले हो चुकी है। उनकी पत्नी कमरुन निशा और पुत्री आयशा का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेने के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)