{“_id”:”6ad91040dec141fa5c00427a”,”slug”:”worker-dies-after-being-struck-by-a-train-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-150488-2026-10-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Farrukhabad News: ट्रेन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


फोटो-18 आजम। फाइल फोटो
फोटो-18 आजम। फाइल फोटो
कायमगंज। भरथना रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार देर शाम सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से घसिया चिलौली गांव निवासी आजम (30) की मौत हो गई। बुधवार दोपहर शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।
अफरोज का पुत्र आजम भरथना में रहकर जिपर तंबाकू की भराई का काम करता था। मंगलवार शाम वह ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने युवक के पास मिले कागजात और मोबाइल फोन से उसकी पहचान कर परिजन को सूचना दी गई। परिजन घटनास्थल पहुंचे। आजम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई अजहर और आयान हैं। दो बहनों में एक की शादी हो चुकी है। (संवाद)