

हिरासत में हत्यारोपी पत्नी नेहा व हत्यारोपी जितेंद्र सिंह
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
{“_id”:”6ad8ea6c7def9a32b20c6c43″,”slug”:”woman-and-her-lover-bludgeoned-her-husband-to-death-with-a-grinding-stone-2026-10-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अब नेहा बनी कातिल: पति को सिलबट्टे से मारा और बख्शे में रखी डेडबॉडी, फिर प्रेमी संग मिलकर ऐसे लगाया ठिकाने”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


हिरासत में हत्यारोपी पत्नी नेहा व हत्यारोपी जितेंद्र सिंह
– फोटो : अमर उजाला
गंगाघाट कोतवाली के कंचननगर में महिला ने सिल-बट्टे से कूंचकर घर में पति की हत्या कर दी। फर्श पर बिखरे खून को साफ करने के बाद सामान शिफ्ट करने के बहाने शव को बक्से में बंद कर हाईवे किनारे छोड़ दिया। लावारिस बक्सा देख लोगों ने पुलिस को बताया तो? सीसीटीवी खंगाले गए तो सनसनीखेज वारदात की परतें खुलती चली गईं। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक नाबालिग को संरक्षण में दिया गया है।
20 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे हाईवे किनारे एक निजी अस्पताल के सामने बड़ा बक्सा पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और बक्सा खुलवाया तो अंदर चादर और कंबल में लिपटा युवक का खून से लथपथ शव मिला। घटना की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक जेपी सिंह ने खुलासे के लिए पांच टीमें गठित कीं। एएसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव, सीओ सिटी विनी सिंह और गंगाघाट कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने जांच शुरू की।