Bareilly News:ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार – Four Accused Arrested For Life-threatening Attack On E-rickshaw Driver

बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना शनिवार को पीलीभीत रोड पर हुई थी। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है। ई-रिक्शा चालक धर्मेंद्र गंगवार ने बारादरी थाने में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई…


बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना शनिवार को पीलीभीत रोड पर हुई थी। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।

ई-रिक्शा चालक धर्मेंद्र गंगवार ने बारादरी थाने में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नेकपुर निवासी पुष्पेंद्र, करगैना के हर्षित मिश्रा, गणेश नगर के अक्षय यादव और आयुष कुमार ने उन्हें सामान ढुलवाने के बहाने बुलाया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले से हमले की साजिश रच रखी थी। धर्मेंद्र के विशाल मेगा मार्ट पहुंचने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से हमला कर दिया। भीड़ जुटने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

एएसपी शिवम आशुतोष सिंह के मुताबिक, आरोपियों ने स्वीकार किया कि धर्मेंद्र के ई-रिक्शा से पहुंचते ही उन्होंने रॉड से हमला किया था। भीड़ देखकर वे रॉड वहीं छोड़कर भाग गए थे। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद कर ली गई है।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search