

अमर उजाला उड़ान कार्यक्रम में विशेषज्ञ व विद्यार्थी ।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
{“_id”:”6add9eae92d60d1df208873c”,”slug”:”career-counseling-experts-show-the-right-path-for-studying-abroad-2026-10-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कॅरिअर काउंसलिंग: विदेश में पढ़ाई के लिए विशेषज्ञों ने दिखाई सही राह, विद्यार्थियों ने पूछे जॉब से जुड़े सवाल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


अमर उजाला उड़ान कार्यक्रम में विशेषज्ञ व विद्यार्थी ।
– फोटो : अमर उजाला
विदेश में पढ़ाई की योजना बना रहे विद्यार्थियों को सही कोर्स और दाखिले से लेकर दस्तावेजों और वीजा की प्रक्रिया की जानकारी विशेषज्ञों ने दी। विदेश में उच्च शिक्षा के विकल्पों और वहां पढ़ाई के बाद रोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया। मौका था, बरेली के स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में अमर उजाला और ग्लोबल एजुकेशन टैलेंट की ओर से आयोजित कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम उड़ान 2.0 का।
ग्लोबल एजुकेशन टैलेंट के सीईओ एवं सह संस्थापक अंकुर बंसल ने विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई की तैयारी, उपलब्ध पाठ्यक्रमों और प्रवेश प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी दी। विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने अपने संस्थानों, पाठ्यक्रमों और वहां उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं के बारे में बताया।
अलग-अलग विश्वविद्यालयों की डेस्क पर विद्यार्थियों को रुचि और शैक्षिक योग्यता के अनुसार विकल्पों को समझने का अवसर मिला। सेल्फी प्वॉइंट भी बनाया गया था। प्रश्नोत्तरी में सही जवाब देने पर पुरस्कार भी मिले। यहां क्वींस यूनिवर्सिटी गिफ्ट सिटी कैंपस से श्रुति मल्होत्रा, रीजेंट कॉलेज लंदन यूके से सौमेन देवॉय, एडिनबर्ग नेपियर यूनिवर्सिटी यूके से चिराग नारंग, अल्गोमा यूनिवर्सिटी कनाडा से जोरावर सिंह व अन्य मौजूद रहे।