माधोटांडा। थाना क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और आठ माह के बच्चे के साथ घर से निकालने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। माधोटांडा निवासी अंजली देवी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 17 फरवरी 2025 को गांव के ही अरुण कुमार के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद पति अरुण, ससुर प्रभुदयाल, सास हसमुखी और ननद चांदनी कम दहेज लाने के ताने देकर एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2025 में गर्भवती होने के दौरान ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद उसने मायके में बच्चे को जन्म दिया। काफी पंचायत होने के बाद ससुराल वाले उसे वापस ले गए, लेकिन कुछ समय बाद फिर से दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। छह सितंबर 2026 को ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की और आठ माह के बच्चे घर से निकाल दिया। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि थाना पुलिस को साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद

