

सीतापुर आंख अस्पताल के कार्यक्रम में राज्यमंत्री को सम्मानित करते चिकित्सक। स्त्रोत आयोजक
{“_id”:”6ade6378e80edc20250fb871″,”slug”:”birthday-of-the-founder-of-sitapur-eye-hospital-celebrated-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-171935-2026-10-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Pilibhit News: सीतापुर आंख अस्पताल के संस्थापक का मनाया गया जन्मदिवस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


सीतापुर आंख अस्पताल के कार्यक्रम में राज्यमंत्री को सम्मानित करते चिकित्सक। स्त्रोत आयोजक
पीलीभीत। सीतापुर आंख अस्पताल के सौ वर्ष पूरे होने व संस्थापक पद्मभूषण पद्मश्री सम्मानित दिवंगत डॉ. एमपी मेहरे का 126 वां जन्मोत्सव सीतापुर आंख अस्पताल की ओर से रविवार को धूमधाम से मनाया गया। अस्पताल के संचालक डॉ. एनके बालियान ने संस्थापक के समाजसेवा करने के भाव पर विचार गोष्ठी करते हुए उनकी प्रेरणा से प्रेरित होकर अन्य लोगों को भी समाज की सेवा करने की अपील की। मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि वह इस संस्था को कभी कमजोर नहीं होने देंगे उनका विभाग हमेशा ही संस्था का सहयोग करते आया है। आगे भी संस्था को समाज की सेवा में आर्थिक सहयोग करने का कार्य करेंगे।
रविवार को शहर के सीतापुर अस्पताल परिसर में अस्पताल के संचालक डॉ. एनके बालियान के नेतृत्व में हुए आयोजन में िपहुंचे मुख्य अतिथि संजय सिंह गंगवार ने अस्पताल में बढ़ाई गई मूलभूत सुविधाओं का आकलन किया व कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को गन्ना विभाग का हमेशा सहयोग मिलता आया है, इसी के साथ स्थानीय शुगर फैक्टरी, गन्ना समिति भी आर्थिक सहयोग से पीछे नहीं रहती है। यही वजह है कि पीलीभीत में सीतापुर आंख अस्पताल के सपने को कभी कमजोर नहीं होने दिया व सालभर में यह संस्था सैकड़ों मोतियाबिंद के ऑपरेशन कर लोगों को रोशनी देने का काम करती है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, वाईके अग्रवाल, रानी पद्मा चंद्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चिरंजीव गौड़ ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति के साथ विभिन्न होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। संवाद