Prayagraj News:स्कॉर्पियो की टक्कर से 50 मीटर दूर गिरा वृद्ध, मौत – Elderly Man Thrown 50 Metres Away After Being Hit By A Scorpio; Dies

{“_id”:”6ade6d844a891a188b0a6adc”,”slug”:”elderly-man-thrown-50-metres-away-after-being-hit-by-a-scorpio-dies-allahabad-news-c-417-1-sald1007-10564-2026-10-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Prayagraj News: स्कॉर्पियो की टक्कर से 50 मीटर दूर गिरा वृद्ध, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} फूलपुर के बाबूगंज यादव चौराहे पर हुए हादसे में मृतक ओंकार नाथ प्रजापति की फाइल फोटो। बाबूगंज बाजार के यादव चौराहे पर रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय ओंकारनाथ प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई।…


Elderly man thrown 50 metres away after being hit by a Scorpio; dies.

फूलपुर के बाबूगंज यादव चौराहे पर हुए हादसे में मृतक ओंकार नाथ प्रजापति की फाइल फोटो।

बाबूगंज बाजार के यादव चौराहे पर रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय ओंकारनाथ प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मोपेड को पीछे से आई एक तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो-एन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह बाइक समेत 50 मीटर दूर जा गिरे।


दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक बिना नंबर प्लेट की गाड़ी लेकर फरार हो गया। सिठौली गांव निवासी ओंकारनाथ प्रजापति सुबह करीब 11 बजे प्रयागराज की ओर जा रहे थे। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की।

परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यादव चौराहे पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणों ने चौराहे पर ब्रेकर बनवाने की मांग उठाई है। यातायात सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय करने की भी अपील की गई है।

फूलपुर के बाबूगंज यादव चौराहे पर हुए हादसे में मृतक ओंकार नाथ प्रजापति की फाइल फोटो।

फूलपुर के बाबूगंज यादव चौराहे पर हुए हादसे में मृतक ओंकार नाथ प्रजापति की फाइल फोटो।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search