{“_id”:”6adca4d62f1c8c53f902f1f2″,”slug”:”scam-in-the-vb-g-ram-ji-yojana-funds-siphoned-off-in-pilibhit-by-uploading-ai-photos-2026-10-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”वीबी-जी राम जी योजना में घपला: पीलीभीत में एआई से फोटो अपलोड कर निकाली धनराशि, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


सांकेतिक तस्वीर
पीलीभीत जिले में वीबी-जी राम जी योजना में फर्जी हाजिरी लगाकर धनराशि निकाली जा रही है। ऐसा ही मामला शासन की ओर से हुई पड़ताल में सामने आया है। पूरनपुर ब्लॉक की 39 ग्राम पंचायतों में एआई से बने फोटो अपलोड कर लाखों रुपये की धनराशि निकाल ली गई। शासन स्तर से मामला संज्ञान में आने पर अब सीडीओ स्तर से मामले की जांच शुरू की गई है।
ग्राम पंचायतों में ही श्रमिकों को रोजगार मिल सके। इसके लिए शासन स्तर से वीबी-जी राम जी योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत श्रमिकों को गांव में काम दिया जा रहा है। इस योजना में बड़े पैमाने पर घोटाला सामने आया है। श्रमिकों की फर्जी हाजिरी लगाकर लाखों रुपये की धनराशि निकालकर उसका बंदरबाट किया जा रहा है।
ऐसे में पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र की करीब 39 ग्राम पंचायतों में एआई से बनाए गए फोटो को अपलोड कर श्रमिकों को दिखाकर लाखों रुपये का धनराशि निकाल ली गई। शासन स्तर से हुई जांच में मामला सामने आने पर मुख्यालय में उन ग्राम पंचायतों की सूची दी गई। इसके बाद सीडीओ ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है।