Bareilly News:समर्थ पोर्टल पर भरे गए एक लाख से अधिक परीक्षा फॉर्म – Over One Lakh Examination Forms Filled On The Samarth Portal

पांचवें सेमेस्टर के 93 हजार विद्यार्थियों ने एजेंसी के जरिये किए आवेदन बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के संस्थागत व बैक परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, एजेंसी के जरिये पांचवें सेमेस्टर के लिए अब तक 93 हजार फॉर्म…


पांचवें सेमेस्टर के 93 हजार विद्यार्थियों ने एजेंसी के जरिये किए आवेदन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के संस्थागत व बैक परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, एजेंसी के जरिये पांचवें सेमेस्टर के लिए अब तक 93 हजार फॉर्म भरे जा चुके हैं।

मीडिया प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर भरे जाने वाले प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म की कुल संख्या एक लाख से ज्यादा है। इनमें से प्रथम सेमेस्टर के लिए 46,000 छात्र-छात्राओं ने अपने परीक्षा फॉर्म जमा किए हैं। तृतीय सेमेस्टर में अब तक 54000 फॉर्म भरे जा चुके हैं। पांचवें सेमेस्टर में बैक परीक्षा व संस्थागत वाले कुल एक लाख से अधिक अभ्यर्थी हैं, जिनमें से 93 हजार अभ्यर्थी परीक्षा फॉर्म भर चुके हैं।

आवेदन की अंतिम तिथियां

पांचवें सेमेस्टर के संस्थागत और बैक परीक्षा के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर निर्धारित की गई है। समर्थ पोर्टल के अभ्यर्थियों को 28 अक्तूबर और 29 अक्तूबर को फॉर्म भरने का अवसर मिलेगा। कॉलेजों में फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है। फॉर्म फॉरवर्ड करने की अंतिम तारीख 31 अक्तूबर है।

इग्नू के असाइनमेंट फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर

इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के बरेली कॉलेज केंद्र की समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि इस बार असाइनमेंट जमा करने अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है। इग्नू की परीक्षाएं इस बार 25 नवंबर से प्रस्तावित हैं। जिन अभ्यर्थियों ने असाइनमेंट जमा नहीं किए हैं, वे समय से असाइनमेंट जमा कर दें।

राजर्षि टंडन की परीक्षाएं दिसंबर के पहले सप्ताह से हो सकती हैं शुरू

राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दिसंबर के प्रथम सप्ताह में शुरू हो सकती हैं। क्षेत्रीय केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. सत्येंद्र ने बताया कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह में परीक्षाएं शुरू होने की संभावना है। असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। इसके तुरंत बाद ही परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे। छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। संवाद



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search