{“_id”:”6adf5a61ae6c4f8ad0080e0a”,”slug”:”sambhal-uncle-and-nephew-shot-dead-while-sleeping-four-convicts-sentenced-to-life-imprisonment-2026-10-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: प्रेम विवाह की रंजिश में सोते समय चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, चार दोषियों को उम्रकैद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


चंदाैसी कोर्ट
– फोटो : संवाद
विस्तार
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लावर में ढाई साल पहले सोते समय चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में न्यायालय ने चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इनमें तीन दोषियों पर एक लाख दस हजार और एक दोषी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अवधेश कुमार सिंह के न्यायालय में हुई। अभियोजन के अनुसार, गांव लावर निवासी क्रांति पुत्र गंगासहाय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 28 अगस्त 2023 की रात करीब दो बजे उसका भाई प्रताप घेर में पेड़ के नीचे सो रहा था।
इसी दौरान गांव के जयनारायण, विजयपाल, हरिओम, जयपाल, काली समेत अन्य लोग लाठी-डंडों और अवैध असलहों से लैस होकर वहां पहुंचे। आरोपियों ने सोते समय प्रताप को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर क्रांति और प्रताप की पत्नी तोहफा देवी ने शोर मचाया तो हमलावर भागने लगे।





