Farrukhabad News:दिवाली की चमक के लिए रंगों से सजने लगीं घरों की दीवारें – Walls Of Homes Are Being Adorned With Colors, Ready For The Radiance Of Diwali

फर्रुखाबाद। दिवाली नजदीक आते ही घरों को नया रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। त्योहार की चमक बढ़ाने के लिए लोग दीवारों पर मनपसंद रंग चढ़ाने में जुटे हैं। इसका असर पेंट बाजार पर भी दिखने लगा है। शहर की 50 से अधिक दुकानों पर ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार पेंट…


फर्रुखाबाद। दिवाली नजदीक आते ही घरों को नया रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। त्योहार की चमक बढ़ाने के लिए लोग दीवारों पर मनपसंद रंग चढ़ाने में जुटे हैं। इसका असर पेंट बाजार पर भी दिखने लगा है। शहर की 50 से अधिक दुकानों पर ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार पेंट खरीद रहे हैं। प्रीमियम और इकोनॉमी श्रेणी के पेंट के साथ दीवारों को आकर्षक बनाने और सीलन से बचाने वाले उत्पादों की मांग भी है।

पेंट कारोबारी सुलभ मिश्रा ने बताया कि इन दिनों मकानों के बाहरी हिस्सों में एक्सटीरियर पेंट का इस्तेमाल बढ़ रहा है। सीलन और मौसम के प्रभाव से दीवारों को बचाने के लिए लोग ऐसे पेंट पसंद कर रहे हैं। बाजार में अलग-अलग रंगों और गुणवत्ता के कई विकल्प उपलब्ध हैं।

व्यापारी ईशान दीक्षित मनी ने बताया कि पहले घरों की रंगाई-पुताई में चूने और डिस्टेंपर का अधिक इस्तेमाल होता था, लेकिन अब प्लास्टिक पेंट और इमल्शन लोगों की पसंद बन गए हैं। ये लंबे समय तक टिकते हैं और दीवारों को साफ करना भी आसान होता है।

फर्नीचर और पर्दों से मिलाकर चुन रहे रंग

कमरों को आकर्षक लुक देने के लिए बैठक और बेडरूम की दीवारों पर अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करने का चलन बढ़ा है। कुछ लोग वास्तु के अनुसार रंग चुन रहे हैं, तो कई ग्राहक फर्नीचर और पर्दों के साथ मेल खाते रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। दिवाली से पहले घरों को नया और खूबसूरत रूप देने के लिए ग्राहक रंगों के साथ पेंट की गुणवत्ता पर भी ध्यान दे रहे हैं।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search