Bareilly News:ट्रेनें फुल, पूर्वांचल के लिए अतिरिक्त बसें संचालित करेगा रोडवेज – Trains Are Full; The State Transport Corporation Will Operate Additional Buses For The Purvanchal Region

बरेली। दिवाली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में सीटें फुल होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। ऐसे में रोडवेज ने यात्रियों को राहत देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।…


बरेली। दिवाली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में सीटें फुल होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। ऐसे में रोडवेज ने यात्रियों को राहत देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

ये बसें छोटे और लंबी दूरी के मार्गों पर चलेंगी। रुहेलखंड डिपो के एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी ने बताया कि जिन रूटों पर यात्रियों का दबाव अधिक होगा, वहां जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। स्थानीय यात्रियों के लिए छोटे रूटों पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

नियंत्रण कक्ष से होगी निगरानी

त्योहार के दौरान बसों के संचालन और यात्रियों की समस्याओं पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए नियंत्रण कक्ष बनाए जा रहे हैं। ये नियंत्रण कक्ष पुराने और सेटेलाइट बस अड्डे पर स्थापित होंगे। इनके माध्यम से बसों की उपलब्धता, संचालन और यात्रियों की शिकायतों की निगरानी की जाएगी। भीड़ वाले रूटों पर बसों की व्यवस्था करने पर भी जोर रहेगा। संवाद



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search