Pilibhit News:गुरु महिमा का बखान, श्रद्धालुओं ने किया कथा का रसपान – Guru’s Glory Described, Devotees Enjoyed The Story

{“_id”:”6adfa98dde426374bd064840″,”slug”:”gurus-glory-described-devotees-enjoyed-the-story-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-172010-2026-10-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Pilibhit News: गुरु महिमा का बखान, श्रद्धालुओं ने किया कथा का रसपान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} दियोरिया। कथा शुरूआत के दौरान कथा व्यास का तिलक करते मुख्य यजमान। संवाद संवाद न्यूज एजेंसी दियोरिया। न्यूरानपुर स्थित गोरक्ष पीठ आश्रम में सोमवार दोपहर नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ मंगलाचरण और गुरु वंदना के साथ हुआ। कथा के…


Guru's glory described, devotees enjoyed the story

दियोरिया। कथा शुरूआत के दौरान कथा व्यास का तिलक करते मुख्य यजमान। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी


दियोरिया। न्यूरानपुर स्थित गोरक्ष पीठ आश्रम में सोमवार दोपहर नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ मंगलाचरण और गुरु वंदना के साथ हुआ। कथा के पहले दिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और कथा का रसपान किया। तीन नवंबर तक चलने वाली कथा में कथा व्यास पूज्य अंजनी शरण जी महाराज ने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और सदाचार का संदेश दिया।

आश्रम के महंत योगी हनुमान नाथ के सानिध्य में आयोजित कथा के प्रथम दिवस के यजमान जिला महामंत्री व्यापार मंडल अवनीश जायसवाल, उनकी पत्नी एवं महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष शिवानी जायसवाल और महीप सिंह चंदेल रहे। कथा व्यास ने मंगलाचरण का महत्व बताते हुए कहा कि सनातन धर्म में प्रत्येक मांगलिक अनुष्ठान की शुरुआत आराध्य की वंदना से करने की परंपरा है। मंगला चरण केवल धार्मिक अनुष्ठान का प्रारंभ नहीं, बल्कि अंताकरण की शुद्धि और ईश्वर के प्रति समर्पण का प्रतीक भी है। गुरु वंदना प्रसंग की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर मनुष्य को आत्मबोध और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग दिखाते हैं। श्रीराम चरितमानस में भी गुरु चरणों की वंदना के माध्यम से ज्ञान और भक्ति की महिमा का वर्णन किया गया है। कथा के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, आयोजन समिति के संयोजक राकेश मिश्रा, अक्षत चंदेल सहित आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

दियोरिया। कथा शुरूआत के दौरान कथा व्यास का तिलक करते मुख्य यजमान। संवाद

दियोरिया। कथा शुरूआत के दौरान कथा व्यास का तिलक करते मुख्य यजमान। संवाद



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search