रेलवे ने बदला समय :दो जनवरी से आनंद विहार से चलेगी हमसफर, प्रयागराज-दिल्ली रूट की कई ट्रेनों का समय चेंज – Railways Changes Timings: Humsafar Express To Depart From Anand Vihar Starting January 2

{“_id”:”6ade1503348573bfc60a0162″,”slug”:”prayagraj-humsafar-express-anand-vihar-terminal-change-2026-10-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रेलवे ने बदला समय : दो जनवरी से आनंद विहार से चलेगी हमसफर, प्रयागराज-दिल्ली रूट की कई ट्रेनों का समय चेंज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस। – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक। विस्तार नई दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस अब नई दिल्ली की बजाय आनंद विहार टर्मिनल तक ही चलेगी। दो जनवरी-2027…


Railways changes timings: Humsafar Express to depart from Anand Vihar starting January 2

प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस।
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

नई दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस अब नई दिल्ली की बजाय आनंद विहार टर्मिनल तक ही चलेगी। दो जनवरी-2027 से 12275 और 12276 हमसफर एक्सप्रेस का रोजाना आनंद विहार से ही संचालन होगा। ट्रेन रात 11:15 बजे आनंद विहार से रवाना होगी और सुबह 7:45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। वर्तमान में हमसफर सप्ताह में तीन दिन आनंद विहार और चार दिन नई दिल्ली के लिए चल रही है।


इतना ही नहीं, 29 अक्तूबर से एक जनवरी तक 12276 हमसफर एक्सप्रेस की नई दिल्ली से रवानगी रात 10:30 की जगह रात 11:05 बजे और 22438 आनंद विहार-प्रयागराज की रवानगी आनंद विहार से रात 10:35 की जगह 11:15 बजे होगी। प्रयागराज जंक्शन पर इसका आगमन सुबह 6:20 की जगह सुबह 7:45 बजे होगा।

वहीं 12275 प्रयागराज-नई दिल्ली और 22437 प्रयागराज-आंनद विहार हमसफर नई दिल्ली और आनंद विहार क्रमश: 6:35 बजे एवं 6:25 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा 12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, 12382 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस का 30 अक्तूबर से शकूरबस्ती तक आवागमन होगा। इसके अलावा 12381 हावड़ा-नई दिल्ली और 12304 नई दिल्ली-हावड़ा 29 अक्तूबर से नई दिल्ली की जगह शकूरबस्ती से चलेगी।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search