बड़ी खबर: पीलीभीत के जहानाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 4 लोग गंभीर रूप से घायल।

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत निसरा गांव के पास बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 3 की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है।
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इंसानियत दिखाते हुए घायलों की मदद की और 112 पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के चलते हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस घायलों की शिनाख्त में जुटी है।
खबर पर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
