Farrukhabad News:तंबाकू कारोबारी के आवास पर डीजीजीआई टीम ने मारा छापा – Dggi Team Raids Tobacco Businessman’s Residence

कायमगंज। नगर के पृथ्वी दरवाजा स्थित तंबाकू कारोबारी धीरज अग्रवाल के आवास पर मंगलवार सुबह डीजीजीआई की टीम ने छापा मारा। दो लग्जरी कारों से पहुंची टीम ने करीब पांच घंटे तक जांच की। दोपहर करीब तीन बजे टीम वापस चली गई। टीम के पहुंचने की सूचना से तंबाकू कारोबारियों में हलचल मच गई। कई…


कायमगंज। नगर के पृथ्वी दरवाजा स्थित तंबाकू कारोबारी धीरज अग्रवाल के आवास पर मंगलवार सुबह डीजीजीआई की टीम ने छापा मारा। दो लग्जरी कारों से पहुंची टीम ने करीब पांच घंटे तक जांच की। दोपहर करीब तीन बजे टीम वापस चली गई।


टीम के पहुंचने की सूचना से तंबाकू कारोबारियों में हलचल मच गई। कई गोदामों में ताले पड़ गए। कारोबारी एक-दूसरे से जांच के बारे में जानकारी जुटाते रहे। टीम में करीब 10 सदस्य बताए गए। कारों पर अयोध्या का नंबर बताया गया है। जांच के दौरान टीम के सदस्य आवास के अंदर ही रहे। करीब दो घंटे बाद एक सदस्य बाहर निकला और कार से बैग लेकर दोबारा अंदर चला गया। टीम के सदस्यों ने जांच के संबंध में कोई जानकारी देने से इन्कार कर दिया।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search