Prayagraj News:हाईवे पर प्रतीक्षालय, नहीं रुकतीं बसें – Waiting Shelters On The Highway; Buses Do Not Stop

राजमार्ग पर यात्रियों के लिए बनाए गए प्रतीक्षालयों पर परिवहन विभाग की बसें नहीं रुकती हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत के बावजूद बसों का ठहराव नहीं हो रहा है। वहीं, रखरखाव और साफ-सफाई न होने से प्रतीक्षालय गंदगी से भरे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए…


राजमार्ग पर यात्रियों के लिए बनाए गए प्रतीक्षालयों पर परिवहन विभाग की बसें नहीं रुकती हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कई बार शिकायत के बावजूद बसों का ठहराव नहीं हो रहा है। वहीं, रखरखाव और साफ-सफाई न होने से प्रतीक्षालय गंदगी से भरे हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए राजमार्ग पर जगह-जगह एक दशक पहले प्रतीक्षालय बनाए गए थे। इन स्थलों पर परिवहन विभाग की बसों के ठहराव की व्यवस्था की गई थी।

अब रखरखाव न होने से प्रतीक्षालय के टीन शेड भी अराजकतत्व निकाल ले जा रहे हैं। इलाके के उरुवा, कोढ़निया, टुड़िहार और कोटहा में भी प्रतीक्षालयों में साफ-सफाई नहीं होती है।

ग्रामीण राकेश सेठ ने बताया कि शुरुआती दौर में प्रतीक्षालय पर बसों का ठहराव होता था, पर कुछ दिन बाद यह बंद हो गया। आनंद तिवारी ने बताया कि पहले प्रतीक्षालय से यात्रियों को काफी राहत मिलती थी। अब स्थल पर इतनी गंदगी है कि वहां बैठना भी मुश्किल है।

सुनील शुक्ला ने बताया कि प्रतीक्षालय बेकार साबित हो रहे हैं, क्योंकि न बसें रुकती हैं और न ही वहां बैठने लायक जगह है। अजय सिंह ने प्रतीक्षालय को चुस्त-दुरुस्त कर बसों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की।

-परिवहन की बस चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि यात्रियों को सुविधा देने में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। -रविन्द्र सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन विभाग प्रयागराज।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search