Bareilly News:गैस रिसाव से हुए धमाके में झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत – Woman Injured In Gas Leak Explosion Dies During Treatment

शाही/मीरगंज। शाही कस्बे में चूल्हा जलाते समय गैस रिसाव के कारण हुए धमाके में गंभीर रूप से झुलसी महिला की सोमवार को दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद से ही राधा (35) जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थीं, लेकिन उन्हें डॉक्टर नहीं बचा सके। परिजनों के मुताबिक,…


शाही/मीरगंज। शाही कस्बे में चूल्हा जलाते समय गैस रिसाव के कारण हुए धमाके में गंभीर रूप से झुलसी महिला की सोमवार को दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद से ही राधा (35) जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थीं, लेकिन उन्हें डॉक्टर नहीं बचा सके।

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह राधा घर में गैस चूल्हा जलाकर चाय बनाने गई थीं। आशंका जताई गई कि रातभर सिलेंडर से गैस का रिसाव होने के कारण कमरे में गैस भर गई थी। जैसे ही राधा ने माचिस जलाकर चूल्हा जलाने की कोशिश की। तभी घर में धमाका हो गया।

राधा आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि गैस चिमनी का पाइप भी फट गया। घर के दरवाजे, खिड़की आदि को नुकसान पहुंचा। वहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान राधा की सांसें थम गईं।

नहीं लगा मेला : इस घटना के बाद लोगों ने दुख प्रकट किया। इस कारण मेला सोमवार को बंद रहा। संवाद



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search