{“_id”:”6ae017800b4e7c55f602ae5d”,”slug”:”bareilly-moradabad-teacher-mlc-election-counting-result-2026-2026-10-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली में आठ टेबलों पर वोटों की गिनती शुरू, 17 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


बरेली के संजय कम्युनिटी हॉल में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई। बरेली के संजय कम्युनिटी हॉल में बने मतगणना स्थल पर दोनों मंडलों के नौ जिलों के मतों की गिनती हो रही है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। देर रात तक नतीजे आएंगे। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि 17 प्रत्याशियों में किसके सिर जीत का ताज सजेगा।
शिक्षक एमएलसी निर्वाचन के लिए 23 अक्तूबर को 105 बूथों पर मतदान हुआ था। इसमें दोनों मंडलों के 46 हजार से ज्यादा मतदाताओं में से 35,146 यानी 73.69 फीसदी ने मताधिकार का प्रयोग किया था। प्रशासन ने मतदान के बाद सभी मतपेटिकाओं को सुरक्षा के साथ संजय कम्युनिटी हॉल के स्ट्रांग रूम में रखवाया। यहां सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई।
मंडलायुक्त शंभू कुमार के मुताबिक, मतों की गिनती के लिए आठ टेबलों की व्यवस्था कराई गई है। प्रत्येक पर माइक्रो ऑब्जर्बर, सुपरवाइजर, दो सहायक कर्मी तैनात रहेंगे। दो पालियों में कर्मियों की ड्यूटी लगी है। पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम चार बजे से रात 12 बजे तक रहेगी। प्रत्येक शिफ्ट में टेबल पर मौजूद कर्मियों के अलावा चतुर्थ श्रेणी समेत कुल 55 कर्मचारी लगाए गए हैं।





