पीलीभीत:शादी समारोह के दौरान लापता हुई ढाई साल की बच्ची, दो दिन बाद भी सुराग नहीं – Two-and-a-half-year-old Girl Goes Missing During A Wedding Ceremony In Pilibhit

{“_id”:”6adf2e5df634ed9e570c97d6″,”slug”:”two-and-a-half-year-old-girl-goes-missing-during-a-wedding-ceremony-in-pilibhit-2026-10-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पीलीभीत: शादी समारोह के दौरान लापता हुई ढाई साल की बच्ची, दो दिन बाद भी सुराग नहीं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} दो दिन बाद भी मासूम का नहीं लगा पता – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार पीलीभीत के बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह के दौरान लापता हुई ढाई वर्षीय मासूम…


Two-and-a-half-year-old girl goes missing during a wedding ceremony in pilibhit

दो दिन बाद भी मासूम का नहीं लगा पता
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह के दौरान लापता हुई ढाई वर्षीय मासूम आनबिया का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। बच्ची के अचानक लापता होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन तालाबों समेत कस्बे के विभिन्न स्थानों पर उसकी तलाश कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच तेज कर दी है। बच्ची की तलाश में डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है।


उत्तराखंड के खटीमा निवासी शहबाज रविवार सुबह अपने परिवार के साथ बरखेड़ा में मौसा निसार के पुत्र आफताब की शादी में शामिल होने आए थे। समारोह के दौरान सुबह करीब 11 बजे उनकी पुत्री आनबिया अचानक लापता हो गई। काफी देर तक बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने समारोह स्थल और आसपास के घरों में उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों से जानकारी करने के साथ ही कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 

दो दिन बीतने के बाद भी मासूम का पता नहीं चलने से परिजन बेहाल हैं। परिवार के लोग कस्बे के तालाबों और अन्य संभावित स्थानों पर बच्ची की तलाश कर रहे हैं। हर गुजरते पल के साथ परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। बच्ची के लापता होने से रिश्तेदार भी परेशान हैं।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search