*फरीदपुर 2026 रामलीला महोत्सव में रावण वध जय श्री राम के जय घोष से गूंज उठा पंडाल*।

*फरीदपुर*( बरेली) फरीदपुर कस्बे में बुधवार को श्री आदर्श रामलीला महोत्सव के तहत राम रावण युद्ध का मंचन किया गया। भगवान श्री राम द्वारा रावण का वध किए जाने के उपरांत पंडाल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। इस दौरान सैकड़ो दर्शको ने करताल धोनी से उत्साह व्यक्त किया मंचन में कुंभकरण मेघनाथ और अहिरावण वध की झांकियां भी प्रस्तुत की गई। वृंदावन मथुरा से आए श्री आदर्श रामलीला मंडल के निर्देशक पवन देव चतुर्वेदी व्यास के निर्देशन में यह लीला मंचित की गई। इसमें रावण के आत्मा मंथन अहिरावण की मायावी चालो और श्री राम की विजय को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। श्री हनुमान जी द्वारा पाताल से राम लक्ष्मण को मुक्त कराने रावण पुत्र नारातंक के वध रावण के विनाश के दृश्य को दर्शकों ने सराहा रावण और कुंभकरण के पुतलो का दहन आतिशबाजी के बीच किया गया। मंचन और रावण कुंभकरण पुतला दहन के दौरान व्यापक इंतजाम किए गए थे। फरीदपुर थाना प्रभारी अमित पांडे क्षेत्रधिकारी संदीप सिंह नेतृत्व में पुलिस बल व पीएसी लगातार निगरानी में भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की तीन तैनात रही।
पुतला दहन के उपरांत रामलीला प्रबंध समिति के पदाधिकारी के द्वारा मंच पर थाना प्रभारी फरीदपुर अमित पांडे क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह साल और पटका पहना कर मंच पर सम्मानित किया गया। मेले में पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
श्री रामलीला महोत्सव की सफलता के लिए प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सौरव अग्रवाल दिनेश सिंह गोपाल कृष्ण अग्रवाल शैलेश सिंह विजय गौड़ संजीव अग्रवाल उज्जवल अग्रवाल अतुल अग्निहोत्री संदीप मोहन अग्रवाल आलोक अग्रवाल विकास अग्रवाल हर्षित अग्रवाल सहित पदाधिकारी ने योगदान दिया।
रिपोर्टर/. अनुराग सिंह।



