*बरेली में ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड का बड़ा खुलासा 6 गिरफ्तार*।

फर्जी पहचान से गेमिंग ऐप पर ठगी 4.97 लाख रुपए नगद बरामद
*बरेली*। भुता थाना क्षेत्र में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में मोबाइल फोन बैंकिंग दस्तावेज और करीब 5 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी आधार और पैन कार्ड के जरिए अपनी पहचान छुपा कर अलग-अलग मोबाइल फोन से गेमिंग ऐप चलाते थे। लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर अपनी जाल में फंसाते और डिजिटल कॉइन के माध्यम से अवैध कमाई करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों में बृजेश हरीश सुमेर आकाश विपुल कुमार सिंह और पिंटू शामिल है सभी भुता थाना क्षेत्र के ग्राम खटेली के निवासी हैं। पुलिस ने 20 मोबाइल फोन 44 डेबिट क्रेडिट कार्ड 30 चेक बुक 25 बैंक पासबुक और 4 लाख 97 हजार 800 नगद रुपए समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की विधिक करवाई कर रही है।
रिपोर्टर/. अनुराग सिंह
