{“_id”:”6aeb53afaec558dd40030ded”,”slug”:”government-job-uppsc-has-initiated-the-recruitment-process-for-25-posts-including-the-position-of-sports-off-2026-11-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सरकारी नौकरी : यूपीपीएससी ने शुरू की 25 पदों पर भर्ती प्रक्रिया, क्रीड़ाधिकारी समेत कई पद हैं शामिल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


यूपीपीएससी। UPPSC
– फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक वास्तुविद नियोजक, क्रीड़ाधिकारी और प्रोग्रामर श्रेणी-2 परीक्षा-2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। कुल 25 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन चार नवंबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन देख सकते हैं। इनमें सहायक वास्तुविद नियोजक के आठ पद हैं। क्रीड़ाधिकारी के 16 पद और प्रोग्रामर श्रेणी-2 का एक पद है।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने और परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि चार दिसंबर है। आवेदन में सुधार या संशोधन 11 दिसंबर तक किया जा सकता है। अभ्यर्थियों की आयु एक जुलाई 2026 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण और अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
Notifications