

कस्बा दियोरिया में चल रहे रामलीला मेले जलाया गया रावण का पुतला। कमेटी
– फोटो : मृतक गुलशन का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
{“_id”:”6aea271d79511f5af00991f3″,”slug”:”the-fair-grounds-echoed-with-chants-of-jai-shri-ram-as-soon-as-the-ravana-statue-was-burnt-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-172574-2026-11-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Pilibhit News: रावण पुतला दहन होते ही जय श्री राम के उदघोष से गूंजा मेला मैदान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


कस्बा दियोरिया में चल रहे रामलीला मेले जलाया गया रावण का पुतला। कमेटी
– फोटो : मृतक गुलशन का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोरिया कला। कस्बा दियोरिया कलां में चल रहे मेला श्री रामलीला में रावण वध लीला का सुंदर मंचन किया गया। हजारों की संख्या में आसपास गांवों के लोग मेला मैदान में रावण पुतला दहन लीला मंचन देखने पहुंचे। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण का विशालकाय पुतला जलते ही मेला परिसर जय श्रीराम के उदघोष से गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मेला में पुलिस तैनात रहा।
दोपहर चार बजे मेला मैदान में मंगलवार को लीला का शुभारंभ किया गया। लीला के अंत में राम ने 31 बाणोZं से रावण का वध किया। बाद में मेला ग्राउंड में रावण का विशालकाय पुतला जलाया गया। श्री राम के उदघोष से पूरा परिसर राम मय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा बंदोबस्त रहा पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात रही।
Notifications