कार्निवल के मंच से कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। शहरवासियों ने परिसर में लगे स्टॉलों पर पहुंचकर खरीदारी की। आकर्षक उपहार और ऑफर्स का भी लाभ लिया।
पीलीभीत से आई जावेद फ्यूजन, फिटनेस एंड डांस एकेडमी की टीम ने जूनियर और सीनियर ग्रुप में ग्रुप और सोलो प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा शहरवासी भी अलग-अलग गीतों पर थिरकते नजर आए।
मंच से ना दे दिल परदेशी, गल बन गई, न ना रे न ना ना रे, वारी वरसी, तेरा रंग बल्ले-बल्ले, पंज तारा समेत अन्य फिल्मी और पॉप गीत गूंजे।
मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रुप डांस परफार्मेंस, टैलेंट शो भी हुए। मैजिक शो में जादूगर अंकुर के करतब ने लोगों को बांधे रखा।





