सिरौली। दस्तमपुर गांव में विवाहिता नूरबानों की मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए आगे भेज दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार को नूरबानो की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को दफनाने के लिए कब्र खोदा था। लेकिन, मायके से उसकी भाभी ने दहेज हत्या की आशंका जताई थी। उसके बाद पहुंची पुलिस ने महिला नूरबानों के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ मीरगंज अजय कुमार के अनुसार, विसरा सुरक्षित किया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

