*पुलिस की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप मुखबिर की सूचना पर घर में छुपा कर रखा लाखों का पटाखा भंडार पकड़ा दो युवक हिरासत में*।

*फरीदपुर*( बरेली) थाना फरीदपुर दीपावली पर्व से पूर्व अवैध पटाखा भंडार को लेकर पुलिस की सटक दृष्टि लगातार बनी हुई है इसी क्रम में फरीदपुर पुलिस मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर प्रभावी करते हुए मोहल्ला परा स्थित एक मकान में छुपा कर रखें गए भारी मात्रा में पटाखे बरामद
पुलिस ने दो युवकों को मौके पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान अनुज राठौर पुत्र महेश राठौर तथा हर्षित राठौर पुत्र सुरेश राठौड़ निवासी मोहल्ला परा फरीदपुर के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद समस्त पटाखों को अपनी अभिरक्षा ले लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पटाखों के भंडार से अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा। प्रभारी निरीक्षक अमित पांडे के निर्देशन में हुई इस कारवाई को अवैध भंडार पर अंकुश लगाने कि दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक अमित पांडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान एक मकान में अत्यधिक मात्रा में पटाखे बरामद हुए इनकी कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। प्रकरण की गहन छानबीन की जा रही है। तथा भंडार से संबंधित आवश्यक तथ्यों एवं वैधानिक अनुमति की जांच की जा रही है।
रिपोर्टर/.अनुराग सिंह
