{“_id”:”6aeece90404b78c8b405e734″,”slug”:”farmers-receive-payments-totaling-rs-11-33-crore-ahead-of-diwali-2026-11-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बरेली: दिवाली से पहले किसानों को 11.33 करोड़ रुपये का भुगतान, केसर चीनी मिल पर अब भी 151.67 करोड़ बकाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


केसर चीनी मिल
– फोटो : संवाद
बरेली जिले में बहेड़ी की केसर चीनी मिल ने दिवाली से पहले गन्ना किसानों के लिए 11.33 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान जारी किया है। यह धनराशि गन्ना विभाग के एस्क्रो खाते में जमा की गई है, जिससे किसानों के खातों में भुगतान शुरू हो गया है। भुगतान प्रक्रिया प्रशासन की सख्ती के बाद हुई। करीब 11.33 करोड़ रुपये भुगतान के बाद अब किसानों का 151.67 करोड़ बकाया भुगतान और दिया जाना शेष है।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर 31 अक्तूबर को एक बैठक हुई थी। इसमें मिल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पिछले सोमवार को एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा समेत अन्य अधिकारी मिल पहुंचकर प्रबंधन के सीईओ शरद मिश्रा, प्रबंध निदेशक हर्ष आर किलाचंद से बात की। अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने 10 नवंबर तक मिल बिक्री के सौदे को अंतिम रूप देने की जानकारी दी।
अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि 10 नवंबर तक भुगतान न होने पर मिल सील कर नीलामी की जाएगी। साथ ही, दिवाली पर 18 से 20 करोड़ रुपये के भुगतान को कहा था। इसी दबाव पर मिल प्रबंधन ने फिलहाल 11.33 करोड़ रुपये जारी किए हैं। किसानों ने राहत की सांस ली है।
Notifications