{“_id”:”6aeef411fea12589360ee7ad”,”slug”:”allahabad-high-court-bar-to-provide-free-gowns-to-new-advocates-lifetime-membership-fee-also-fixed-2026-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”प्रयागराज : नए अधिवक्ताओं को मुफ्त में गाउन देगा इलाहाबाद हाईकोर्ट बार, आजीवन सदस्यता शुल्क भी तय”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद।
– फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने अधिवक्ताओं के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। शुक्रवार को अध्यक्ष डॉ. सीपी उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक में, नए अधिवक्ताओं को मुफ्त गाउन देने और आजीवन सदस्यता शुल्क निर्धारित करने सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
महासचिव संतोष कुमार मिश्रा के अनुसार, कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि नई कार्यकारिणी के कार्यभार संभालने के बाद बार की सदस्यता लेने वाले नए अधिवक्ताओं को एक गाउन निशुल्क दिया जाएगा। आजीवन सदस्यता के लिए 12 नवंबर के बाद तीन महीने तक एकमुश्त 7,500 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद यह शुल्क 10,000 रुपये होगा। किस्तों में भुगतान करने वालों को फरवरी से जून 2027 तक हर महीने 2,000 रुपये जमा करने होंगे।
इसके अलावा, अधिवक्ताओं के निधन पर अंतिम संस्कार के लिए मिलने वाले मृत्यु अनुदान के अतिरिक्त 5,000 रुपये की तत्काल सहायता दी जाएगी। वहीं, बार कर्मचारियों को दिवाली पर 15 दिन का अतिरिक्त वेतन बोनस के रूप में देने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
Notifications