रायबरेली:बेकाबू डंपर ने मोपेड से जा रहे नाना-नातिन को रौंदा, मौके पर हुई दोनों की मौत; चालक हुआ फरार – Rae Bareli: An Out-of-control Dumper Crushed A Maternal Grandfather And Granddaughter Riding A Moped
{“_id”:”6aef20157517f26a1e0de567″,”slug”:”rae-bareli-an-out-of-control-dumper-crushed-a-maternal-grandfather-and-granddaughter-riding-a-moped-2026-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रायबरेली: बेकाबू डंपर ने मोपेड से जा रहे नाना-नातिन को रौंदा, मौके पर हुई दोनों की मौत; चालक हुआ फरार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


मौके पर हुई दोनों की मौत।
– फोटो : संवाद
विस्तार
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मोहलिया गांव के पास शनिवार दोपहर बेकाबू डंपर ने मोपेड सवार नाना-नातिन को रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। ऊंचाहार कस्बा निवासी पदारथ गुप्ता (62) की बेटी की शादी भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज कस्बे में हुई है। दिवाली पर पदारथ बेटी के घर आए थे। वह नातिन श्रेया गुप्ता (16) पुत्री महेश गुप्ता के साथ मोपेड ऊंचाहार जा रहे थे।
दोपहर करीब 12.30 बजे लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मोहलिया गांव के पास रायबरेली से प्रयागराज की तरफ पीछे से जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे मोपेड सवार पदारथ व श्रेया सड़क पर गिर गए और डंपर के पहिये के चपेट में आ गए। श्रेया की मौके पर मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने घायल पदारथ को सीएचसी बेलाभेला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पदारथ हेलमेट लगाए थे, लेकिन उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। पदारथ व्यापारी थे। भदोखर थाना प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर जाकर हादसे की जांच की। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
