कर्नलगंज के ओम गायत्री नगर में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही युवती का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मूलरूप से गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के नसीरपुर मड़ई निवासी काजल साहनी अपनी छोटी बहन श्वेता के साथ ओम गायत्री नगर में किराये पर रहती थी। दोनों बहनें यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के श्रीपुर के डेरा निवासी उसके मामा मिथिलेश कुमार प्रसाद ने पुलिस को बताया कि काजल काफी समय से पैरों में दर्द की समस्या से परेशान थी।
उसका इलाज भी चल रहा था। मामा के मुताबिक, सात नवंबर की रात करीब 10:30 बजे कमरे में काजल का शव फंदे से लटका मिला।

Notifications