2027 में कौशाम्बी की तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा :केशव मौर्य – Bjp Will Win All Three Seats In Kaushambi In 2027: Keshav Maurya
{“_id”:”6af09d6b61862a80f10bdcd8″,”slug”:”bjp-will-win-all-three-seats-in-kaushambi-in-2027-keshav-maurya-allahabad-news-c-261-1-pr11004-151431-2026-11-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”2027 में कौशाम्बी की तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा : केशव मौर्य”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


कौशाम्बी में सियारा गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। स्रोत: स
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। कौशाम्बी की तीनों विधानसभा सीटों पर भी पार्टी 2017 की तरह रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी। रविवार को कौशाम्बी पहुंचे डिप्टी सीएम ने दिवाली की शुभकामनाएं देने के साथ राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।
अयोध्या के साथ प्रयागराज में भी भव्य दीपोत्सव
डिप्टी सीएम ने कहा कि दिवाली का पर्व खुशियां और उत्साह लेकर आया है। इस बार अयोध्या के साथ प्रयागराज में महर्षि भरद्वाज आश्रम और श्रृंग्वेरपुर धाम में भी तीन दिवसीय भव्य एवं दिव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने देश-विदेश के सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों और कौशाम्बी और प्रयागराज के लोगों को दिवाली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कहा कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा सभी पर बनी रहे।
कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे कौशाम्बी
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिवाली के अवसर पर कार्यकर्ताओं से मिलने और उनका हालचाल जानने के लिए कौशाम्बी आए हैं। यहां से कुछ देर के लिए घर जाकर माताजी से मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगे। अगले दिन से कई बैठकें और कार्यक्रम निर्धारित होने के कारण उन्हें वापस लौटना है।
अखिलेश के अयोध्या दौरे पर आधिकारिक सूचना का इंतजार
अखिलेश यादव के अयोध्या जाने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि जब तक समाजवादी पार्टी के आधिकारिक मंच या स्वयं अखिलेश यादव की ओर से कोई अधिकृत सूचना नहीं आती, तब तक वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। कार्यक्रम सामने आने पर अपनी बात और सवाल रखेंगे। चंदा चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे आरोप लगाने वाले रामद्रोहियों के परिवार से हैं, जो रामभक्तों की भावनाओं की कद्र करना नहीं जानते। देश और प्रदेश के प्रत्येक रामभक्त को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर पूरा भरोसा है।
