फोटो-17, बाजार में खील-खिलौना व दिए खरीदतीं महिलाएं। संवाद

कमालगंज। शुभता, ज्ञान और प्रकाश का प्रतीक मिट्टी का दिया रविवार को चार गुने भाव पर पहुंच गया। अभी तक मिट्टी का दीया 100 रुपये सैकड़ा था। वहीं, रविवार को भाव बढ़कर 400 रुपये पर पहुंच गए। दुकानदार राघव का कहना है कि मिट्टी का दीया दीपावली पर चंदनपुर, नई बस्ती हरदेवनगर, महरूपुर, गुरसहायगंज आदि से बनकर आता है। शनिवार दोपहर तक भाव एक रुपये प्रति दीया ही था। शाम से भाव बढ़ने शुरू हुए। रविवार को चार रुपये दिया के हिसाब से बिका। जबकि, मोमबत्ती के दाम यथावत रहे।
खील- खिलौने के दाम भी 20 रुपये बढ़े-
चीनी शक्कर से बने खिलौने 100 रुपये किलो बिक रहे थे। दीवाली के दिन खिलौना भी महंगा हो गया। खिलौना 120 रुपये किलो के हिसाब से बिका। खीलों के दाम भी 110 से बढ़कर 120 रुपये हो गए। (संवाद)
