{“_id”:”6af082bb86974f4be3049552″,”slug”:”saharanpur-muslim-grooms-use-hindu-names-wedding-venue-owner-threatened-to-stop-the-ceremonies-2026-11-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सहारनपुर: मुसलमान दूल्हों के हिंदू नाम, मंडप मालिक को दी शादी रुकवाने की धमकी; पुलिस के पास पहुंचीं दो दुल्हन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


Bride
– फोटो : istock
गंगोह में दो मुस्लिम बहनों की शादी में दूल्हों के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिन युवकों से दोनों बहनों का निकाह होना है, उनके नाम हिंदू हैं। युवतियों का कहना है कि दोनों युवक मुस्लिम हैं, लेकिन उनके और उनके परिवारों के नाम कई पीढ़ियों से हिंदू परंपरा के अनुसार चले आ रहे हैं। इसी बात को लेकर कुछ लोगों द्वारा आपत्ति जताते हुए शादी समारोह रुकवाने का दबाव बनाया जा रहा है। युवतियों ने अज्ञात व्यक्ति पर गार्डन मालिक को फोन कर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस निकाह का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Notifications