*जेल की सलाखें भी नहीं रोक सकी भाई बहन का प्यार भैया दूज पर 272 बंदियों से 535 बहनें* ।

*बरेली*। जेल की ऊंची दीवारें और लोहे की सलाखें भी भाई बहन के अटूट प्रेम के आगे छोटी पड़ गई। भैया दूज के पवन पर पर बुधवार को जिला कारागार बरेली में भावुक माहौल देखने को मिला। जेल में निरुद्ध अपने भाइयों को तिलक लगाने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में बहने कारागार पहुंची किसी के हाथों में पूजा की थाली थी तो कोई मिठाई लेकर अपने भाई से मिलने पहुंची। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना की कई बहनों ने भावुक होकर भाइयों को गले लगाया। और उनके जल्द घर लौटने की दुआ मांगी।
जिला कारागार प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 11 नवंबर को भैया दूज के अवसर पर जेल में निरुद्ध महिला एवं पुरुष बंदियों की उनके परिजनों और भाई बहनों से मुलाकात कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं कि।
जेल अधीक्षक अलोक शुक्ला ने बताया भैया दूज पर जिला कारागार में निरूद्ध 272 पुरुष बंदियों से उनकी बहनों और परिजनों सहित कुल 335 लोगों ने मुलाकात की इसके अलावा 240 बच्चे भी अपने परिजनों के साथ कारागार पहूचे। वही जेल में निरुद्ध छह महिला बंदियों से छह पुरूष बंदियों ने मुलाकात कर भाई दूज पर्व मानाया।
पर्व पर बहनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। इसके लिए कारागार प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित कि गई जहां परिजनों को आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन दिया गया। बहनो को तिलक और आरती करके रोली दीपक सहित आवश्यक पूजा सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके साथी पेयजल वाटर कूलर लगाए गए बैठने की समुचित व्यवस्था के लिए। टेंट लगाकर कारपेट बिछाया गया जिससे बहनें अपने भाइयों के साथ आराम से बैठकर पर्व माना सकें।
इस अवसर पर जिला अधीक्षक डॉक्टर आलोक कुमार शुक्ला जेलर आनंद सिंह जेलर सुशील कुमार वर्मा उप जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह उप जेलर देवदत्त हेड जेल बॉर्डर रामगोपाल सिंह और जेल बॉर्डर अशोक कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला कारागार प्रशासन के अनुसार पूरे आयोजन के दौरान सौहार्द अनुशासन और पारंपरिक रीति रिवाज का पालन किया गया जेल की चार दिवारी के भीतर मनाया गया भैया दूज का पर्व इस बात का प्रत्येक बना की भाई बहन के रिश्ते में प्रेम और अपनापन किसी भी परिस्थिति में काम नहीं होता है।
रिपोर्टर/ अनुराग सिंह

