Pilibhit News:छठ पर्व के बाजार में पीली साड़ी सुहाग व पूजन सामग्री की बिक्री बढ़ी – Sales Of Yellow Sarees, Items Symbolizing Marital Status, And Ritual Materials Have Increased In The Markets For The Chhath Festival

Dr P S Sharma
Dr P S Sharma
November 11, 2026 1 Min Read 0


पीलीभीत। छठ पूजा विधि विधान से करने वाली महिलाएं अब तैयारियों में जुट गई हैं। विशेष रूप से पीली साड़ी, हरी चूड़ियों और शृंगार का सामान खरीदने के लिए महिलाएं दुकानों पर पहुंच रही हैं।

छठ पूजा में पारंपरिक वेशभूषा और शृंगार का विशेष महत्व होने के चलते कपड़ों और कॉस्मेटिक की दुकानों पर इससे महिलाओं की भीड़ बढ़ रही है। साड़ी की दुकानों पर पीले और लाल साड़ी की मांग अधिक हैं। वहीं हरी, लाल व पीली चूड़ियों के साथ बिंदी, सिंदूर, आलता, मेहंदी, बिछिया और पायल की भी खूब खरीदारी हो रही है।

छठ पूजा को लेकर महिलाओं ने बुधवार से तैयारियां तेज कर दी हैं। तीन दिवसीय छठ मैया के महापर्व को लेकर सुहागिन बाजार में बांस की टोकरी, सूप, दउरा, नारियल, गन्ना, केला, सेब, संतरा, अमरूद सहित अन्य मौसमी फलों की भी खरीद कर रही हैं। इसके अलावा ठेकुआ बनाने के लिए गेहूं का आटा, गुड़, घी और अन्य सामग्री की खरीदारी करते बुधवार को देखी गईं।

पूजा में इस्तेमाल होने वाले दीपक, धूप, अगरबत्ती, कपूर, रोली और कलश भी पूजा सामग्री के दुकानों पर महिलाएं खरीदने पहुंच रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि सुहागिन त्योहार को लेकर सबसे पहले सुहाग के सामान खरीदने के सामान के साथ विधि विधान से पूजन सामग्री खरीद रही हैं। पूजन सामग्री के कारोबारी सुमित प्रजापति, राकेश ने बताया, बृहस्पतिवार को भी महिलाएं पूजन की सामग्रियां खरीदने के लिए पहुंचेंगी। संवाद



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *