

होटल कारोबारी के कर्मचारी के घर पर आयकर विभाग की जांच टीम की सुरक्षा में लगी पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सच्चा और पक्का

{“_id”:”6afaae487c1296403f0f031e”,”slug”:”income-tax-investigation-at-six-industrialists-premises-in-mathura-continues-for-third-day-2026-11-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मथुरा: छह उद्योगपतियों पर आयकर की जांच का तीसरा दिन, खंगाले जा रहे वित्तीय रिकॉर्ड; कारोबारी जगत में हलचल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

होटल कारोबारी के कर्मचारी के घर पर आयकर विभाग की जांच टीम की सुरक्षा में लगी पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा-वृंदावन के छह उद्योगपतियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार तड़के शुरू हुई कार्रवाई के बाद से विभागीय टीमें लगातार दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। लंबी चल रही जांच से कारोबारी जगत में हलचल बनी हुई है।
आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें शुक्रवार तड़के छह उद्योगपतियों से जुड़े प्रतिष्ठानों और अन्य ठिकानों पर पहुंची थीं। इसके बाद से ही रिकॉर्ड की जांच का सिलसिला जारी है।
टीमें कारोबारी लेनदेन, वित्तीय दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की पड़ताल कर रही हैं। रविवार को भी विभिन्न ठिकानों पर अधिकारियों की मौजूदगी रही और जांच जारी रही। हालांकि, विभाग की ओर से अब तक कार्रवाई और जांच में सामने आए तथ्यों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Notifications