प्रतापगढ़ :धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, जेसीबी से बरसाए गए फूल – Grand ‘kalash Yatra’ (procession With Ceremonial Pots) Was Held Ahead Of Dhirendra Shastri’s Ramkatha

बेंती राजभवन में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय रामकथा से पहले सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कालाकांकर ब्लॉक मुख्यालय पर पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश उठाकर यात्रा का शुभारंभ किया।
कलश यात्रा कालाकांकर ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर आलापुर होते हुए झम्मा नगर पहुंची। यहां डॉ. बीएल यादव, कमलेश यादव समेत बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जेसीबी से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया।

2 of 5
कलश यात्रा में उमड़ी भीड़।
– फोटो : संवाद।
इसके बाद यात्रा नवाबगंज चौराहे पहुंची। यहां प्रधानपति सुरेश यादव ने कलश यात्रा का स्वागत किया और कुंवर शिवराज प्रताप सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया।

3 of 5
कलश यात्रा में शामिल बाबागंज विधायक विनोद सरोज।
– फोटो : संवाद।
कलश यात्रा परियावां पहुंची, जहां प्रधानपति अनिल मौर्य ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद यात्रा जनवामऊ, कड़रौ, अस्थान लवाना और कुशुवापुर होते हुए माणिकपुर पहुंची। यहां से यात्रा बेंती राजभवन पहुंचकर संपन्न हुई।

4 of 5
कलश यात्रा के स्वागत के लिए उमड़ी भीड़।
– फोटो : संवाद।
इस दौरान बाबागंज विधायक विनोद सरोज, प्रकाश त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, सत्यपाल वर्मा, योगेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश यादव, अनिल मौर्य, गौरव अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि, नीरज त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी और अजय त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
राजाभैया के पुत्र कुंवर शिवराज पहुंचे कलश यात्रा में

5 of 5
कलश यात्र में राजाभैया के पुत्र कुंवर शिवराज प्रताप सिंह शामिल हुए।
– फोटो : संवाद।
कालाकांकर विकास क्षेत्र में राम कथा कलश यात्रा मे हजारों गाड़ियों के साथ कालाकांकर ब्लाक मुख्यालय से राजा भैया के बड़े पुत्र शिवराज प्रताप सिंह बड़े राजा व विधायक बाबागंज विनोद सरोज के अगुवाई मे कलश यात्रा प्रारंभ हुई आलापुर, नबावगंज, परियवां, जनवामऊ, अस्थान लवाना, कुसवापुर, मानिकपुर होते हुए बेती राजभवन कलश यात्रा पहुंची। इस अवसर पर राजा भैया सर्मथक मृंत्युजय प्रताप सिंह, दीपेन्द्र प्रताप सिंह, युवराज साहू, रीशू सिंह, अनिल सिंह, अनिल मौर्य आदि मौजूद रहे ।