सादाबाद:छुट्टा सांड़ के हमले से नौ घायल, भैंस की मौत, दीवार से टकराकर सांड़ भी मरा – Bull Attack Nine Injured Buffalo Dead

{“_id”:”6adf4a311ad49dd4b1016f81″,”slug”:”bull-attack-nine-injured-buffalo-dead-2026-10-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सादाबाद: छुट्टा सांड़ के हमले से नौ घायल, भैंस की मौत, दीवार से टकराकर सांड़ भी मरा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} घायल अतर सिंह, बेहोश सांड़ को देखते ग्रामीण – फोटो : संवाद विस्तार सादाबाद के गांव मढ़नई और आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों से आतंक का पर्याय बने एक छुट्टा सांड़ ने…


Bull Attack Nine Injured Buffalo Dead

घायल अतर सिंह, बेहोश सांड़ को देखते ग्रामीण
– फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद के गांव मढ़नई और आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों से आतंक का पर्याय बने एक छुट्टा सांड़ ने सोमवार की सुबह जमकर उत्पात मचाया। सांड़ के हमले में पूर्व प्रधान सहित नौ लोग घायल हो गए, जबकि एक भैंस की मौत हो गई और चार अन्य पशु घायल हो गए। दीवार से टकराकर बेहोश हुए सांड़ ने भी दम तोड़ दिया।


सांड़ के आक्रामक तेवर देखकर गांव में इस कदर दहशत फैल गई कि लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस को भी सांड़ के हमले से बचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार को गांव मढ़नई में अचानक पहुंचे छुट्टा सांड़ ने लोगों और पशुओं पर हमला करना शुरू कर दिया। जो भी सामने आया, वह सांड़ का निशाना बन गया। हमले में गांव नगला हरनाम निवासी कारे सिंह, मढ़नई के पूर्व प्रधान रामभरोसी, अतर सिंह, विजेंद्र सिंह, बंटी, अनम, पुजारी पूरन पुरी, ऋषि और कंचना घायल हो गए। अचानक हुए हमले से गांव में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

गांव के पूर्व प्रधान रामभरोसी मंदिर में पूजा करने गए थे। इस दौरान आक्रामक सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। सांड़ इस कदर हमलावर हो गया कि पूर्व प्रधान को संभलने तक का मौका नहीं मिला। वह खुद को बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन सांड़ उन पर पूरी तरह हावी हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए किसी तरह उन्हें सांड़ से बचाया।

ग्रामीणों ने आखिरकार साहस जुटाकर सांड़ को गांव से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया। इस दौरान भागते समय सांड़ एक दीवार से जा टकराया और बेहोश होकर गिर गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसके दोबारा उठकर हमला करने की आशंका को देखते हुए उसके पैर रस्सियों से बांध दिए। हालांकि कुछ समय बाद सांड़ की मौत हो गई। गोसेवक राहुल कश्यप व अन्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर सांड़ के शव का अंतिम संस्कार कराया



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search

Latest News

View All