Bareilly News:रोड की मरम्मत में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप, पार्षद ने काम रुकवाया – Allegations Of Substandard Materials Being Used In Road Repairs; Councilor Halts The Work

जल निगम की तरफ से पाइप लाइन बिछाकर की जा रही मरम्मत बरेली। इंद्रानगर में सोमवार को सीसी रोड मरम्मत के कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने का आरोप लगाकर पार्षद ने काम बंद करा दिया। इसकी शिकायत उन्होंने नगर विकास मंत्री व नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से भी की है। जल निगम…


जल निगम की तरफ से पाइप लाइन बिछाकर की जा रही मरम्मत

बरेली। इंद्रानगर में सोमवार को सीसी रोड मरम्मत के कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने का आरोप लगाकर पार्षद ने काम बंद करा दिया। इसकी शिकायत उन्होंने नगर विकास मंत्री व नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से भी की है।

जल निगम शहरी की तरफ से 24 घंटे जलापूर्ति के लिए इंद्रापुरम वार्ड में पानी की पाइप लाइन डाली जा रही है। सोमवार को राजेंद्रनगर ब्लॉक-ए में श्री नीलकंठ मंदिर से लेकर रतन स्वीट्स तक पाइप लाइन डालने के लिए सीसी रोड खोदी गई थी। अब इस रोड की मरम्मत कराई जा रही है। पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना ने मौके पर घटिया क्वालिटी के सामान का इस्तेमाल होने पर काम को रोक दिया।

उनका कहा कि नियमानुसार एक परात सीमेंट में डेढ़ परात गिट्टी व दो परात रेता होना चाहिए। आरोप है कि सीसी रोड मरम्मत के लिए घटिया क्वालिटी के सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक बोरी सीमेंट में 12 परात गिट्टी, 12 परात रेता डाला जा रहा है।

इससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजमी है। इस बाबत नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। सीसी रोड का निर्माण मानक के अनुसार ही कराया जाएगा। ब्यूरो



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search