Pilibhit News:चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां निरस्त दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर – Leave For Medical Personnel Cancelled; Emphasis Placed On Increasing The Availability Of Medicines
{“_id”:”6aeccaa14103d694ec0c4207″,”slug”:”leave-for-medical-personnel-cancelled-emphasis-placed-on-increasing-the-availability-of-medicines-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-172706-2026-11-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Pilibhit News: चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां निरस्त दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


जिला अस्पताल में तैयार बर्न वार्ड। संवाद
पीलीभीत। दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान होने वाले हादसों व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पटाखों से जलने, आंखों में चोट लगने, धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी और अस्थमा अटैक जैसी आपात स्थितियों को देखते हुए जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट कर दिया गया है।
सीएमओ बीसी पंत ने जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही स्थायी चिकित्साकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी ओर से जारी पत्र के आदेश के अनुसार जिले के प्रत्येक भर्ती स्वास्थ्य केंद्र पर बर्न वार्ड सुरक्षित रखने को कहा गया है।
यहां पटाखों से झुलसकर आने वाले मरीजों के प्राथमिक उपचार के लिए जरूरी इंतजाम करने, जलने पर उपयोग होने वाली क्रीम, आंखों में पटाखे की चिंगारी जाने पर आई ड्रॉप, अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्थमा और सांस संबंधी दिक्कत वाले मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था रखने, ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की व्यवस्था बढ़ाने, नेबुलाइजर आदि की व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
