*बरेली में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल , 122 उपनिरीक्षकों के तबादले कई थानों कि बदली जिम्मेदारी* ।

*बरेली*। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रशासनिक समायोजन रिक्त पदों को भरने और पुलिस कार्यपण्राली को प्रभावी बनाने के दृष्टिगत 122 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के स्थानांतरण किए हैं जारी आदेश के अनुसार कई थानों के वरिष्ठ उप निरीक्षकों चौकी प्रभारियों और अन्य उपनिरीक्षको को नई तैनाती दी गई है।
इस फेरबदल में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग सभी प्रमुख थाने शामिल है कोतवाली कैंट इज्जत नगर बारादरी प्रेम नगर सुभाष नगर किला सीबीगंज भोजीपुरा बहेड़ी मीरगंज आंवला फरीदपुर सिरौली शाही शीशगढ़ शेरगढ़ नवाबगंज हाफिजगंज भमौरा भुता विशारतगंज देवरनिया और फतेहगंज पश्चिमी सहित विभिन्न थानों में पुलिसकर्मियों को तैनाती बदली गई है।
एसएसपी अनुराग आर्य द्वारा किए गए इस व्यापक फेरबदल को जनपद में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है प्रशासनिक समायोजन के तहत किए गए इन स्थानांतरणो विभिन्न थानों और चौकियों में कर्मचारियों कि तैनाती में बदलाव हुआ है अब नहीं तैनाती पाने वाले उपनिरीक्षको के सामने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने अपराध नियंत्रण और आम जनता शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने की जिम्मेदारी होगी।
रिपोर्टर/. अनुराग सिंह

